फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एक ही दिन में एनडीपीएस एक्ट के तहत छह एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अनंतनाग पुलिस का ड्रग माफिया पर बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में चरस बरामद, अफीम की अवैध खेती की नष्ट
विज्ञापन

अनंतनाग । नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। एक ही दिन में एनडीपीएस एक्ट तहत छह एफआईआर दर्ज की गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भारी मात्रा में चरस बरामद की तथा अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सरनाल बाला हाई ग्राउंड क्रॉसिंग के पास नाका जांच के दौरान पुलिस पोस्ट शेरबाग की टीम ने मोहसिन इरशाद वांट निवासी अंचीडोरा के कब्जे से 1.134 किलो चरस पाउडर बरामद किया। इस संबंध में थाना अनंतनाग में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य कार्रवाई में थाना बिजबिहाड़ा की टीम ने पाजलपोरा में नाका जांच के दौरान जुनैद अहमद खान निवासी उरणहाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 88 ग्राम चरस की स्टिक बरामद की। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं, पांडो-लाड वंत्राग रोड पर नाका जांच के दौरान थाना मट्टन की टीम ने भागने की कोशिश कर रहे शकील अहमद खान निवासी केहरीबल रणबीरपोरा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 205 ग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

एक अन्य मामले में थाना उटरसू की टीम ने उमर कादिर शेख निवासी शेख मोहल्ला उटरसू को बटबाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 54 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने अवैध मादक फसलों की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अच्छाबल के चेकाबाद क्षेत्र में एक खेत में उगाई गई अफीम की अवैध फसल को नष्ट कर दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। कार्रवाई कार्यपालक मजिस्ट्रेट और कृषि अधिकारी की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा खोखरपोरा अढल, कोकरनाग में अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल की सूचना मिलने पर पुलिस, कार्यपालक मजिस्ट्रेट, कृषि विभाग, एफएसएल टीम और स्थानीय अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई कर फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें