फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: श्रीनगर में विदेशी नागरिक बिना दस्तावेज ठहरे, पांच होटल और हाउसबोट पर एफआईआर दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 12:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में पुलिस ने कई होटल, होम स्टे और हाउसबोटों में बिना दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी किए विदेशी नागरिक ठहरने का मामला पकड़ा। इस्राइल, ताइवान, रूस, रोमानिया और स्पेन के नागरिक मिलने के बाद चार होटल, दो होम स्टे और चार हाउसबोट संचालकों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई होटल, लाॅज, होम स्टे और हाउसबोट मालिक कानूनन अनिवार्य कागजी प्रक्रिया पूरा किए बिना ही विदेशी नागरिकों को ठहरा रहे हैं। सोमवार को पुलिस की जांच के दौरान इनमें इस्राइल, ताइवान, रूस, रोमानिया, स्पेन व अन्य देशों के नागरिक बिना दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी किए ठहरे हुए मिले।

विज्ञापन


अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने चार होटल, दो होम स्टे और चार हाउसबोट संचालकों के खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत पांच एफआईआर दर्ज की हैं।

बगैर इजाजत कश्मीर और लद्दाख के संवेदनशील इलाकों में चीनी नागरिक हू कोंगताई के घूमने और गैर पंजीकृृत होटल में ठहरने का रविवार को एक मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार आईएमवाई होम स्टे के मालिक मोहम्मद असलम बकटू, हाउस बोट फ्लोटिंग कैसल के फारूक अहमद, बेस्ट व्यू हाउस बोट के फारूक अहमद कुट्रू, हाउस बोट क्रिस्टल पैलेस के जीएच हसन करनाई, हाउसबोट लेक पैलेस के मोहम्मद अल्ताफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी तरह राजबाग इलाके के होटल ब्लॉसम, होटल ग्रैंड एमएस और होटल गोल्डन फॉरेस्ट, खयाम में स्थित होटल खैबर के साथ ही होम स्टे संचालक अशरफ जरगर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें