फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से टूट गया प्रवीण: पिता, पत्नी और भाई समेत चार की मौत ने उजाड़ दी दुनिया, बेटी की चीखों से कांपा कलेजा

Fri, 16 Oct 2026 09:51 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज हादसे में प्रवीण ने पिता, पत्नी, भाई और भतीजी को खो दिया। नोएडा में नौकरी करने वाले प्रवीण पर अब परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। हादसे में उसके बच्चे और छोटे भाई की पत्नी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
प्रवीण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कासगंज में रामदीन के परिवार में बड़े बेटे प्रवीण पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। प्रवीण भी इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद नोएडा से नरौरा की ओर निकल पड़ा। वह समझ नहीं पा रहा था कि यह सब क्या हो गया। पिता, पत्नी, भाई भतीजी को उसने हादसे में खो दिया। प्रवीण नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्य करता है। प्रवीण का इस हादसे के बाद से बुरा हाल है। प्रवीण कोरोना काल में अपनी मां को खो चुका है। 

विज्ञापन


यह दुख ही पिछले कई वर्षों से परिवार को साल रहा था। अब एक साथ चार मौतों ने प्रवीण व अन्य परिजन को झकझोर दिया। इस हादसे में प्रवीण के पिता रामदीन, पत्नी बबीता, भाई लोकेंद्र एवं मासूम भतीजी प्रगति की मौत हो गई। प्रवीण का बेटा प्रतीक, पुत्री अनिका एवं छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी घायल हैं। प्रवीण इतना बदहवास हो गया कि लोगों के ढांढस बंधाने पर भी वह सब्र नहीं कर पा रहा था। क्योंकि उसके सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

ग्रामीणों ने बेटी को नहीं दी हादसे की जानकारी
परिवार के सात लोग बेलोन गए थे। रामदीन अपनी छोटी बेटी आशा को घर पर ही छोड़ गए थे। आशा पर अकेली थी। घटना की सूचना ग्रामीणों को मिल गई, लेकिन ग्रामीणों ने आशा को यह जानकारी नहीं दी। आशा के घर पर बार बार लोग पहुंच रहे थे जिससे वह बार बार असहज हो रही थी, लेकिन काफी देर के बाद उसे जब हादसे की जानकारी हुई तो उसका सब्र टूट गया और वह चीत्कार कर उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें