फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में हादसा: नौगाम में लोड कैरियर पलटने से पांच लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Mon, 08 Dec 2025 06:43 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नौगाम के पास लोड कैरियर ऑटो पलटने से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एमएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगाम के पास सोमवार को लोड कैरियर ऑटो पलटने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां घायल हुए पांच लोगों को इलाज के लिए पहले बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एमएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। वहीं घायल हुए सभी लोग डोडा व रामबन के है जो कि मौजूदा समय में नौगाम में रह रहे है। हालांकि अस्पताल में सभी घायलों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें