फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला की बाल्मीकि कालोनी में आग, सात गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के नूरबाग स्थित बाल्मीकि कालोनी में वीरवार की देर शाम आग लग गई। एक घर में एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल विभाग की पांच व सेना की दो गाड़ियां आग को काबू पाने में जुटी रहीं। रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत होने की वजह से आग को काबू पाने में परेशानी आ रही थी। पुलिस ने बताया कि कम से कम 20 घरों को आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें