श्रीनगर के लाल चौक स्थित एक होटल में सुबह आग लगी दमकल विभाग ने पहुंचकर लगभग काबू पा लिया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और होटल की छत पर मिले 15 गैस सिलेंडरों की जांच की जा रही है।
श्रीनगर शहर के व्यस्त इलाके लाल चौक में घंटाघर के पास स्थित एक होटल में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
फायर ऑफिसर मुजफ्फर अली भट ने बताया कि सुबह करीब 7:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं। होटल की छत पर 15 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले हैं इन्हें वहां क्यों रखा गया था, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।