फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उद्यमिता विकास संस्थान का प्रबंधन विकास में पांचवां बैच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान ने शुक्रवार को शोपियां में राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के तहत प्रबंधन विकास कार्यक्रमों का पांचवां बैच शुरू किया। यह कार्यक्रम संघीय मंत्रालय एमएसएमई द्वारा वित्तपोषित है। इसे संघ राज्य क्षेत्र में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलास्तरीय एमडीपी का शोपियां के जैनापोरा में उद्घाटन किया गया। जिसमें 21 प्रतिभागियों ने छह दिनों की अवधि में आयोजित किए जाने वाले 30 घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकन किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय एमएसएमई और उद्यमियों ने काफी संख्या में भाग लिया। एमडीपी का उद्देश्य प्रबंधकीय, वित्तीय और एसएमईओ की क्षमता को आधुनिक व्यवसाय प्रबंधन प्रथाओं में व्यावहारिक, हाथों-हाथ प्रशिक्षण प्रदान करके बढ़ाना। यह पहल उद्यमियों को उनके कारोबार को बढ़ाने, प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करने और छोटे व्यावसायिक मॉडल अपनाने में सक्षम बनाने का लक्ष्य रखती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें