फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेना है तो डर कैसा': पहलगाम में बेखौफ पर्यटक बोले- आतंक पर वार रुके नहीं, जब तक मिट न जाए नाम-ओ-निशान

Wed, 07 May 2025 12:55 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार


पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर की गई कार्रवाई से पर्यटकों में भरोसा लौटा है। पर्यटकों ने सेना की सराहना करते हुए कहा कि वे अब पहलगाम में निडर होकर घूम रहे हैं ।
विज्ञापन
पहलगाम टुरिस्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में नौ आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिन्दूर से जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों का मनोबल ऊंचा हुआ है।

विज्ञापन


पर्यटकों ने पहाड़ों की वादियों में घूमते हुए भारतीय सेना को सुरक्षा का प्रतीक बताया और आतंकवाद के खिलाफ उनकी कार्रवाई की सराहना की। एक पर्यटक ने कहा हम पहलगाम बेखौफ होकर घूम रहे हैं क्योंकि हमारे साथ भारतीय सेना है। ताकि इन आतंकियों को पूरी तरह मारा जा सके, एक अतिरिक्त अभियान होना चाहिए।

मुंबई से आए एक पर्यटक का मन भावुक हो गया। जो लोग पहलगाम हमले में मारे गए, मैं उन्हें सलाम करता हूं। लेकिन हमारी सेना पर मेरा पूरा भरोसा है। हमारी सरकार और सेना हर संभव उपाय करेगी। देश चलाने वालों पर मैं पूरा भरोसा करता हूं।  22 अप्रैल के बर्बर आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ढांचों को निशाना बनाया, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षित महसूस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: पुलवामा में मिला अज्ञात जेट का मलबा, देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें