श्रीनगर। श्रीनगर के बागात बरजुल्ला इलाके के एक परिवार ने उनके बेटे की मौत को लेकर जांच की मांग की। उनका आरोप है कि उनके 28 वर्ष के बेटे की दिल्ली में हत्या की गई है और वह चाहते हैं कि इस मामले में जांच होनी चाहिए। बता दें कि आकिब रशीद भट 2 मार्च को दिल्ली के जंगपुरा में मृत पाया गया था। जिसके बाद से परिवार वाले इसे हत्या बताते जांच की मांग कर रहे हैं। पिता अब्दुल रशीद भट ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से मांग करते हैं कि इस मामले में गौर करते हुए गंभीरता से इसकी जांच की जाए।