कुपवाड़ा में स्वास्थ्य शिविर में आए मरीजों को दवाएं वितरित करते जवान। संवाद
- फोटो : SHRINAGAR
कुपवाड़ा। सीमांत समुदाय के दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में बसे लोगों को जोड़ने के लिए सेना खैरियत पेट्रोल नाम का कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत वीरवार को क्रालपोरा इलाके के सिंगारन पट्टी गांव में चिकित्सा कैंप का आयोजन किया। इसमें विभिन्न 36 घरों के विभिन्न आयु वर्ग के 56 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। दूरदराज का यह इलाका स्वास्थ्य केंद्रों और सड़कों की अनुपलब्धता के कारण बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सेना के प्रति आभार जताया।