पहलगाम हमले के बाद पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी जिला प्रशासन ने ऐसे स्थलों की पहचान की है जहां पर्यटकों की आवाजाही तो रहती है लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं थे। अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नववर्ष से पहले हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाई, कई इलाकों को खंगाला
नए साल से पहले सुरक्षाबलों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ श्रीनगर सहित कई जगह जांच अभियान चलाए। हाईवे पर सुरक्षा बढ़ी दी गई है। शहरों के कई इलाकों में भी औचक तलाशी अभियान चलाए। वाहनों की जांच के साथ ही दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खंगाला गया।
अधिकारियों के अनुसार कश्मीर में सुरक्षा प्रबंध काफी चाक-चौबंद रहते हैं। नया साल मनाने के लिए सैलानी कश्मीर आ रहे हैं। वहीं गणतंत्र दिवस की तैयारियां भी चल रही हैं। इसकी वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को भी श्रीनगर के साथ-साथ, बांदीपोरा, बारामुला, शोपियां आदि जगहों और हाईवे पर जांच की गई।
दो दिन में तीन जगह मिले विस्फोटक:
पिछले दो दिनों में तीन जगह विस्फोटक मिल चुके हैं। शनिवार सुबह सेना ने श्रीनगर-बारामुला हाईवे के पास बैग से 6 ग्रेनेड, करीब 200 कारतूस और दो कंटेनर (करीब 20-20 किलो) बरामद किए थे। शनिवार रात बारामुला के जोगियार में जंग लगा ग्रेनेड मिला। रविवार को बांदीपोरा -सोपोर रोड पर आईईडी मिली।