फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: 15 विधायकों की नाराजगी ने बढ़ाई एनसी की मुश्किलें, डैमेज कंट्रोल में जुटे फारूक और सीएम उमर अब्दुल्ला

Fri, 06 Nov 2026 10:59 AM IST
Nikita Gupta अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ती अंदरूनी नाराजगी के बीच फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुपकार आवास पर 15 असंतुष्ट विधायकों के साथ अहम बैठक की।
विज्ञापन
फारुक अब्दुल्ला और सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी घमासान के बीच श्रीनगर के गुपकार स्थित पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर एक बेहद अहम बैठक जारी है। पार्टी के कई असंतुष्ट विधायकों की चिंताओं को सुलझाने के लिए खुद डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बंद कमरे में उनसे सीधे रूबरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में कश्मीर घाटी से लेकर पीर पंजाल और चिनाब घाटी तक के 15 अहम विधायक मौजूद हैं। इनमें गुरेज़ से नजीर अहमद गुरेजी, अनंतनाग पश्चिम से अब्दुल मजीद लारमी, पाम्पोर से हसनैन मसूदी, ईदगाह से मुबारक गुल, करनाह से जावेद मिर्चल, गुलमर्ग से फारूक शाह, उड़ी से डॉ. सजाद शफी, पुंछ हवेली से एजाज जान, खानसाहिब से सैफुद्दीन भट, बिजबिहाड़ा से डॉ. बशीर वीरी, लोलाब से कैसर जमशेद लोन, गुलाबगढ़ से इंजीनियर खुर्शीद अहमद, रामबन से अर्जुन सिंह राजू, राजपोरा से गुलाम मोहिउद्दीन मीर और बुधल से जावेद इकबाल चौधरी शामिल हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी तादाद में प्रमुख विधायकों की नाराजगी को भांपते हुए आलाकमान ने तुरंत डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। बैठक में विधायकों की सरकार और संगठन से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा हो रही है और माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व उन्हें जल्द ही ठोस आश्वासन देकर मामले को शांत कराने की कोशिश करेगा। फिलहाल पूरे प्रदेश की निगाहें गुपकार में चल रही इस मैराथन बैठक के नतीजों पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें