फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद के गांव में बदली तस्वीर: जहां गूंजती थी गोलियों की आवाज, वहां अब बेटियों के हाथों में संवर रहा हुनर

Sat, 07 Nov 2026 05:31 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर के चुरुंडा गांव में भारतीय सेना की पहल पर 17 युवतियां सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही हैं। इस केंद्र से सीमावर्ती क्षेत्र की बेटियों को हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने और गांव में ही रोजगार शुरू करने की नई उम्मीद मिली है।
विज्ञापन
उड़ी के चुरुंडा में सेना 17 युवतियों को दे रही सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार से अक्सर तनाव और गोलाबारी की खबरें आती हैं, लेकिन इसी सीमा से सटे उड़ी के चुरुंडा गांव में इन दिनों कुछ अलग ही तस्वीर बन रही है। यहां बंदूक और बारूद की चर्चा से दूर युवतियों के हाथों में सिलाई का हुनर आकार ले रहा है। उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर के चुरुंडा गांव में भारतीय सेना के सहयोग से शुरू किए गए सिलाई-कढ़ाई केंद्र ने स्थानीय बेटियों के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्र में 17 युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका सपना है कि हुनर सीखने के बाद उन्हें रोजगार के लिए गांव छोड़कर न जाना पड़े। अपने घर से ही काम शुरू कर परिवार की आमदनी में योगदान दे सकें। एलओसी से सटे इस दुर्गम गांव में युवतियों के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर सीमित रहे हैं। पढ़ाई या काम के लिए दूर जाना भी हर किसी के लिए आसान नहीं है। ऐसे में सेना के सहयोग से शुरू हुआ सिलाई-कढ़ाई केंद्र प्रशिक्षण के साथ ही आगे बढ़ने का अवसर भी बन रहा है।
विज्ञापन

घर की जिम्मेदारियों के बीच हुनर से संवारेंगी भविष्य
चुरुंडा की सकीना बानो के लिए यह केंद्र जिंदगी में आए बदलाव की नई शुरुआत है। वह बताती हैं कि पहले गांव में लड़कियों के पास हुनर सीखने और कुछ नया करने के साधन नहीं थे। घर पर ही समय बीतता था, लेकिन सिलाई केंद्र खुलने के बाद उन्हें कुछ सीखने और अपने लिए काम करने का अवसर मिला है। अब उन्हें भरोसा है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद घर से ही सिलाई का काम शुरू कर सकेंगी।

प्रशिक्षण ले रहीं उल्फत कहती हैं कि एलओसी के पास बसे गांव की लड़कियों के लिए पढ़ाई या रोजगार के सिलसिले में बाहर जाना आसान नहीं है। ऐसे में गांव में ही प्रशिक्षण की सुविधा मिलना बड़ी बात है। उन्हें उम्मीद है कि सिलाई-कढ़ाई में दक्ष होने के बाद वे खुद कमाई कर सकेंगी।

सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक विकास पर भी जोर
भारतीय सेना सीमाओं की सुरक्षा के साथ सीमावर्ती आबादी के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी पहल करती रही है। ऑपरेशन सद्भावना के तहत शिक्षा, कौशल विकास और सामुदायिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियां इसी प्रयास का हिस्सा हैं। चुरुंडा में सिलाई केंद्र की शुरुआत भी इसी सोच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें