फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा: जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी ने नकली हथियार से दिया लूट को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलवामा में पुलिस ने जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए कई लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
Pulwama - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के पुलवामा में पुलिस ने जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नकली आतंकी बनकर खिलौना पिस्तौल के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलवामा पुलिस को लूट को लेकर एक लिखित लियाकत मिली। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह रात में घर लौट रहा था तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोका और उसे हथियारों से धमकाया और पैसे व अन्य कीमती सामान मांगा। आरोपी उसका पर्स, जिसमें 3300 रुपये थे और मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया।

इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए कई लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान बेलो का रहने वाला आदिल डार पुत्र यूसुफ डार ने बताया कि उसने खिलौना पिस्तौल का उपयोग करके उक्त अपराध को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके पास से दो खिलौना पिस्तौल, तीन पर्स, एक स्मार्ट फोन, 3330 रुपये नकद राशि, 9 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में और गिरफ्तारियों से इंकार नहीं किया जा सकता है। अभी आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें