फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के बाद इल्तिजा का बयान: बोलीं- अनुच्छेद 370 बहाली की लड़ाई मेरा अधिकार, जांच में सहयोग करूंगी

Fri, 07 Aug 2026 06:16 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने पुलिस पूछताछ के बाद कहा कि वह जांच में सहयोग करेंगी, लेकिन अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष करना उनका अधिकार है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ के बाद PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता इल्तिजा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग को लेकर अपना रुख साफ किया है। पुलिस पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगी, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग उठाना उनका कानूनी अधिकार है।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के बाद PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
इल्तिजा मुफ्ती को शुक्रवार को कोठीबाग पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस के सभी सवालों के जवाब दिए और जांच में सहयोग करने की बात कही है।

पुलिस पूछताछ के बाद PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
महबूबा और इल्तिजा पर दर्ज है मामला
 महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ मंगलवार को अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में हुए पीडीपीप्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी से कथित मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ के बाद PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ के बाद PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
अनुच्छेद 370 पर बोलना मेरा अधिकार
इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर बात करना कोई गैरकानूनी काम नहीं है। उन्होंने कहा कि एक भारतीय नागरिक के तौर पर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का अधिकार है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के बाद PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
उनकी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों से जुड़ी है और वह हर नागरिक के हक के लिए आवाज उठाती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें