जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में देर रात आग लगने से 12 वर्षीय छात्र बिलाल अहमद की मौत हो गई और तीन अन्य छात्र घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार देर रात दर्दनाक हुआ। ओल्ड मट्टन अड्डा स्थित फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में अचानक आग लग गई जिससे वहां रह रहे चार छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत जीएमसी अनंतनाग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 12 वर्षीय बिलाल अहमद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान बिलाल अहमद पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी वडवान के रूप में हुई है। वहीं घायलों में साबित फैयाज और साहिल अहमद निवासी संगलदान तथा इरफान अहमद निवासी पहलगाम शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।