फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: एनएचएआई टोल कलेक्शन केस में ईडी का बड़ा एक्शन, जम्मू में राकेश चौधरी के घर पर छापा

Wed, 02 Sep 2026 03:55 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

ईडी ने एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जम्मू-कश्मीर समेत सात राज्यों में करीब 14 ठिकानों पर छापे। 
विज्ञापन
ED - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के विभिन्न टोल प्लाजा पर फर्जी तरीके से टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 ठिकानों पर तलाशी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में राकेश चौधरी के ठिकानों पर पहुंची टीम
जम्मू में ईडी की टीम सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट इलाके में राकेश चौधरी के आवास पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने कार्रवाई के दौरान घर को सील कर दिया। राकेश चौधरी का त्रिकुटा नगर में कार्यालय भी है। वहां भी ईडी की टीम द्वारा रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच किए जाने की सूचना है।

दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों की जांच
तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और अन्य रिकॉर्ड को जांच के दायरे में लिया गया है।ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पैसे का प्रवाह किन लोगों और संस्थाओं तक पहुंचा और इस पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका रही।

कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई
एनएचएआई के अलग-अलग टोल प्लाजा पर फर्जी टोल कलेक्शन से जुड़े मामले की जांच के तहत कई राज्यों में कार्रवाई की गई। ईडी की यह कार्रवाई कथित धन शोधन और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को खंगालने पर केंद्रित है। जांच एजेंसी अब बरामद रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मामले से जुड़े लोगों और धन के लेन-देन की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें