फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake Srinagar: श्रीनगर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Wed, 13 Nov 2024 11:27 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है और स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
श्रीनगर भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज श्रीनगर में और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप आया और स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह झटका करीब 10:43 बजे महसूस हुआ। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल था, और कुछ समय के लिए सड़कों पर भी भीड़ लग गई। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और किसी भी संभावित नुकसान की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। भूकंप के झटके के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे, लेकिन स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। वहीं भूकंप के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें