बांदीपोरा में बेचने से पहले सूखने के लिए मछुआरों की ओर से रखी गईं मछलियां।
- फोटो : अमर उजाला
बढ़ते प्रदूषण और घटती ऑक्सीजन से मर रहीं वुलर में मछलियां
कन्जरवेशन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि वुलर में मछलियों की संख्या घटती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण वुलर में प्रदूषण और ऑक्सीजन की मात्रा का कम हो जाना है। तमाम तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के बाद भी वुलर झील में कचरा फेंकने की प्रथा बंद नहीं हुई है जिससे सीधा नुकसान जल के जीवों और वनस्पतियों को हो रहा है। इसका असर मछुआरों की आजीविका पर भी पड़ रहा है।