कुपवाड़ा/श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बुधवार को एक पूर्व सैनिक के घर से ब्राउन शुगर बरामद बरामद की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 5 बजे एक सूचना के आधार पर सेना की 2 जाट के जवानों और तंगधार पुलिस द्वारा जबरी इलाके में मुश्ताक़ अहमद पुत्र अब्दुल रेहमान के पुराने घर की तलाशी ली गई। इस दौरान ब्राउन शुगर के 7 पैकेट बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, मुश्ताक सेना से वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त हुआ था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये खेप एलओसी के उस पार से तो नहीं भेजी गई थी क्योंकि यह इलाका एलओसी से सटा हुआ है।