फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में ड्रग तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे की कमाई पर प्रशासन का सख्त रूख, 55 लाख की संपत्ति अटैच

Mon, 09 Mar 2026 08:42 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

शोपियां में पुलिस ने ड्रग तस्कर गुलाम मोहम्मद खांडे की 55 लाख की दो मंजिला रिहायशी संपत्ति जब्त की।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने सोमवार को एक ड्रग तस्कर की करीब 55 लाख  की संपत्ति जब्त कर ली। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित संपत्ति के खिलाफ की गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह दो मंजिला रिहायशी मकान गुलाम मोहम्मद खांडे का है, जो शोपियां के जेरकन केलर इलाके का निवासी है। जांच में पाया गया कि यह संपत्ति अवैध रूप से ड्रग्स और नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित धन से बनाई गई थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया विधिवत रूप से पुलिस टीम, कार्यकारी मजिस्ट्रेट, लंबरदार और चौकीदार की मौजूदगी में पूरी की गई, ताकि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें