फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले में आरोपी डॉ. मुजफ्फर फरार, अपराधी घोषित

Sun, 14 Dec 2025 11:24 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट ने आरोपी डॉ. मुजफ्फर अहमद राथर को फरार अपराधी घोषित किया है। माना जा रहा है कि वह अफगानिस्तान में छिपा है और कोर्ट ने उसे 28 जनवरी 2026 को पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट के मामले में श्रीनगर स्थित एनआईए की अदालत ने आरोपी डॉ. मुजफ्फर अहमद राथर को बीएनएसएस की धारा 84 के तहत फरार अपराधी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


माना जाता है कि मुजफ्फर अफगानिस्तान में है। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए एक्ट के तहत नियुक्त विशेष जज ने पिछले हफ्ते ही डॉ. मुजफ्फर के खिलाफ उद्घोषणा नोटिस जारी किया था। शनिवार को ये नोटिस काजीगुंड के वानपोरा गांव में स्थित उसके घर पर चस्पा किया गया है।

कोर्ट ने मुजफ्फर को 28 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे पेश होने का आदेश दिया है। वह दिल्ली विस्फोट के आरोपी डॉ. आदिल अहमद राथर का भाई है। फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक की बरामदगी के मामले में आदिल को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। जांचकर्ताओं का मानना है कि डॉक्टरों की तिकड़ी डॉ. गनई, डॉ. उमर नबी और डॉ. मुजफ्फर इस मॉड्यूल को चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें