अनंतनाग में जांच करती पुलिस।
- फोटो : पुलिस
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर पुलिस की पूछताछ में डॉ. आदिल ने कई कई खुलासे किए हैं। उनके जीएमसी अनंतनाग स्थित उनके लॉकर से बरामद एके राइफल भी शामिल है। श्रीनगर पुलिस ने यह खुलासे हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस के साथ साझा किए। इसके बाद हरियाणा पुलिस के साथ फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर सहारनपुर में कई जगह छापे मारे।
इसमें अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं। कश्मीर से बाहरी राज्यों में जाने वाले डॉक्टरों पर सर्विलांस बढ़ी जानकारी के अनुसार कुलगाम के वानपोरा निवासी डॉ. आदिल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। वह अंबाला रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ था। कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे जिससे शहर में तनाव फैल गया था।
अनंतनाग में जांच करती पुलिस।
- फोटो : पुलिस
पुलिस ने 28 अक्तूबर को इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जानकारी के अनुसार डॉ. आदिल ने पिछले महीने ही सहारनपुर की महिला डॉक्टर से निकाह किया था। घटना के बाद लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गए और कश्मीर से बाहरी राज्यों में जाने वाले डॉक्टरों पर सर्विलांस बढ़ गई है।
अनंतनाग में जांच करती पुलिस।
- फोटो : पुलिस
हथियार की बरामदगी मामले में डॉक्टर के रिश्तेदारों से पूछताछ
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस की एंटी टेरर टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया है। बताया जा रहा है कि एक स्थानीय डॉक्टर के लॉकर से हथियार बरामद करने के बाद कार्रवाई तेज की गई है। आरोपी डॉक्टर के परिजन, रिश्तेदारों और परिचिताें से पूछताछ की जा रही है। कई जगह छापे मारकर घरों की तलाशी भी ली गई है। अधिकारियों ने कहा है कि घाटी में आतंकियों के मददगारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।