24 घंटे निगरानी, हर दिन चेकिंग जरूरी
डीजीपी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और आपसी तालमेल मजबूत करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील इलाकों, यात्रा रूट, रेलवे ट्रैक और पर्यटन स्थलों पर निगरानी बढ़ाने, रोजाना इलाके में गश्त और सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि यात्रा रूट पर रोज एंटी-सैबोटेज चेक हो और सभी मुख्य सड़कें 24 घंटे सुरक्षा घेरे में रहें।
ट्रैकिंग सिस्टम का पूरा इस्तेमाल करें
डीजीपी प्रभात ने सीसीटीवी नेटवर्क और आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग सिस्टम का पूरा इस्तेमाल करने पर जोर दिया। इससे यात्रियों और अधिकृत वाहनों की सुरक्षा बढ़ेगी और इमरजेंसी में तुरंत मदद मिल सकेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों और यात्रियों को कट-ऑफ टाइमिंग की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार करने को भी कहा।
मुहर्रम और खीर भवानी मेले की तैयारी भी देखी
इस दौरान डीजीपी ने आगामी मुहर्रम और सालाना मेला खीर भवानी की सुरक्षा तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और सभी एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए। डीजीपी ने अंत में सभी अफसरों को अमरनाथ यात्रा 2026 को पूरी तरह सुरक्षित और सफल बनाने के लिए तैयार रहने को कहा।
हिंटरलैंड में भी पैनी नजर
डीजीपी ने आतंकी मददगारों और देशविरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। यात्रा से जुड़े सभी संवेदनशील स्थानों और हिंटरलैंड इलाकों में पर्याप्त फोर्स तैनात करने को कहा। जिलों के एसएसपी को सिविल प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर सुरक्षा और लॉजिस्टिक इंतजाम पुख्ता करने के लिए कहा गया।
सभी उच्च अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में स्पेशल डीजीपी एसजेएम गिलानी, एडीजीपी आर्म्ड, एडीजीपी सीआईडी, आईजी कश्मीर, आईजी जम्मू, आईजी ट्रैफिक, आईजी रेलवे समेत सभी रेंज के डीआईजी और कश्मीर-जम्मू के सभी जिलों के एसएसपी मौजूद रहे।