श्रीनगर में हजारों लोगों ने पारंपरिक मार्ग पर निकले मुहर्रम जुलूस में भाग लिया, जो लगातार तीसरे साल प्रशासन की अनुमति से आयोजित हुआ। बच्चों ने अजादारों को पानी वितरित किया और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रीनगर में शुक्रवार को मुहर्रम के मौके पर पारंपरिक रास्ते से जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों शिया अजादार शामिल हुए। यह लगातार तीसरा साल है जब प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्ग से इस पारंपरिक जुलूस की अनुमति दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
मुहर्रम 2025
- फोटो : बसित जरगर
जुलूस के दौरान जम्मू-कश्मीर बच्चों ने अजादारों को पानी की बोतलें बांटकर सेवा भाव का परिचय दिया।
विज्ञापन
3 of 8
मुहर्रम 2025
- फोटो : बसित जरगर
कश्मीर जोन के आईजीपी, विधि कुमार बिर्दी ने बताया कि अजादारों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
4 of 8
मुहर्रम 2025
- फोटो : बसित जरगर
8वीं मुहर्रम के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक की पूरी व्यवस्था की है ताकि अजादारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
5 of 8
मुहर्रम 2025
- फोटो : बसित जरगर
उन्होंने यह भी बताया कि 10वीं मुहर्रम को लेकर भी आयोजकों, पुलिस और जिला अधिकारियों के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है।
विज्ञापन
6 of 8
मुहर्रम 2025
- फोटो : बसित जरगर
डिविजनल कमिश्नर कश्मीर विजय कुमार बिधूरी ने बताया कि जिला प्रशासन ने अजादारों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं और सभी से अपील की कि जुलूस को सिर्फ धार्मिक उदद्देश्य तक ही सीमित रखा जाए।
विज्ञापन
7 of 8
मुहर्रम 2025
- फोटो : बसित जरगर
उन्होंने यह भी कहा कि अमरनाथ यात्रा भी एक साथ चल रही है, इसलिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।