फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे खोलने में जुटा विभाग

विज्ञापन
ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में काम करती मशीने - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के आज (शुक्रवार) दोपहर तक खुलने की संभावना है। पीडब्लूडी एनएच खंड ने बृहस्पतिवार देर रात तक सड़क के दोनों छोर जोड़कर मशीन गुजारने का लक्ष्य तय किया है। हालांकि विभाग ने ब्लास्टिंग के बाद स्थिति स्पष्ट होने की भी बात कही है।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते तोताघाटी विगत मार्च माह से अवरुद्ध चल रहा है। विभाग के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि तोता घाटी में करीब छह मीटर भाग जोड़ना शेष रह गया है। यहां दो ब्लास्टिंग की जाएगी। शुक्रवार को सफाई कर दी जाएगी। यदि यहां चट्टानी मलबा नहीं आता है तो शुक्रवार को ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच यातायात बहाल हो जाएगा। कंसल्टेंसी टीम लीडर जेके तिवारी ने बताया कि तोता घाटी में मोड़ से 15 मीटर आगे तक ऋषिकेश की ओर सड़क बन चुकी है। शेष 6 मीटर जुड़ने के बाद राजमार्ग पूरी तरह जुड़ जाएगा। सुरक्षात्मक तौर पर सभी पहलुओं पर विचार के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। तोताघाटी को पिछले 9 अक्तूबर को खोला जाना था, लेकिन 8 अक्तूबर को यहां ब्लास्ट के बाद काफी चट्टानी मलबा आ गिरा था। इसके चलते राजमार्ग नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें