फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की राष्ट्रीय राजमार्ग पर गतिअवरोधक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुशलानाथ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कीर्तिनगर से स्वीत पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर गति अवरोधक लगाने की मांग की है। कहा कि कीर्तिनगर से स्वीत पुल तक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एनआईटी, पॉलीटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, गढ़वाल विश्व विद्यालय, बैंक, अस्पताल और विभिन्न शिक्षण संस्थाएं स्थित है। पूर्व में सुरक्षा के लिहाज से इन संस्थानों के आगे से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गतिअवरोधक लगाए गए थे, लेकिन ऑल वेदर रोड बनने से यह गतिअवरोधक हटा दिए गए हैं। जिस कारण आए दिन छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं व राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे है। उन्होंने डीएम से इन प्रतिष्ठानों के आगे से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीघ्र गतिअवरोधक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें