फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में राजनाथ का संबोधन: रक्षामंत्री ने जवानों के साहस को बताया देश की ताकत, दुश्मनों को दिया सख्त संदेश

Sat, 25 Jul 2026 10:49 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर

सार

कारगिल विजय दिवस पर द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों की आंतरिक शक्ति, अदम्य साहस और अटूट संकल्प ही भारत की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है, जिससे देशवासी निडर होकर अपने सपने पूरे कर रहे हैं।
विज्ञापन
लद्दाख में रक्षामंत्री का संबोधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को द्रास पहुंचे। यहां उन्होंने कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने युद्ध में भाग लेने वाले जाबांजों के निकट संबंधियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


लद्दाख में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'यह आंतरिक शक्ति आपको हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मुझे पूरा विश्वास है कि जब तक हमारे सैनिकों के भीतर यह अदृश्य शक्ति जीवित रहेगी, तब तक दुनिया की कोई भी ताकत भारत की ओर बुरी नजर डालने की हिम्मत नहीं कर सकेगी। आपके अदम्य साहस और अटूट संकल्प की बदौलत ही देश का हर नागरिक बिना किसी भय के अपने सपनों को पूरा कर पा रहा है।'

जोजिला दर्रे पर जवानों के साथ साझा पल
कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने से ठीक पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जोजिला दर्रे पर पहुंचे। वहां उन्होंने दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रक्षा मंत्री ने अत्यंत कठिन इलाकों, विषम मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें