फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: फर्जी कागजात के सहारे जमीन हड़पने का आरोप, क्राइम ब्रांच ने दाखिल की चार्जशीट

Tue, 01 Sep 2026 01:56 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने श्रीनगर के जमीन धोखाधड़ी मामले में मृत पूर्व पटवारी समेत दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने श्रीनगर में जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिल्डिंग परमिशन हासिल करने की कोशिश के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों में एक तत्कालीन पटवारी भी शामिल है, जिसकी अब मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जाने का आरोप
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार मामला एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जमीन पर कब्जा करने और श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) से भवन निर्माण की अनुमति हासिल करने की कोशिश की। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने की। जांच के बाद बारापथर, श्रीनगर निवासी मुश्ताक अहमद मलिक और तत्कालीन पटवारी के खिलाफ श्रीनगर की सब-जज अदालत में चार्जशीट पेश की गई।

जांच में सामने आईं कई अनियमितताएं
अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान दस्तावेजों में कथित हेराफेरी, महत्वपूर्ण तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और सरकारी पद के दुरुपयोग के आरोपों की पुष्टि हुई। क्राइम ब्रांच ने जांच को सिद्ध मानते हुए पूरा कर लिया है और मामले को न्यायिक निर्णय के लिए सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया गया है।

अदालत करेगी आरोपों पर फैसला
चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई अदालत में होगी। जांच में सामने आए तथ्यों और आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें