श्रीनगर। श्रीनगर के अस्पताल में खूंखार आतंकी रहे इखवानी पापा किश्तवाड़ी की वीरवार को मौत हो गई। बता दें कि पापा किश्तवाड़ी का असली नाम ग़ुलाम मोहम्मद लोन था। वह पांपोर के फ्रेस्तबल का रहने वाला था। आतंकवाद के चरम पर उस पर लगभग 150 हत्याओं का आरोप है। वह इन दिनों श्रीनगर की सेंट्रल जेल में बंद था। वह पिछले कुछ समय से जेल में बीमार चल रहा था। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के पुलिस अस्पताल लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।