फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगेटिव रिपोर्ट न देने पर डॉक्टरों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमर्ग इलाके में जिला अस्पताल में कोविड ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ पर्यटकों ने मारपीट की। जानकारी के अनुसार 16 सदस्यीय एक दल जिसमें 7 पुरुष और बाकी महिलाएं थी ने डॉक्टरों से निगेटिव रिपोर्ट की मांग की। इसको लेकर डॉक्टरों ने बिना टेस्ट के रिपोर्ट देने से इंकार किया, जिस पर वे भड़क गए और उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इस दौरान डॉ. अयाज, डॉ. ताहिर, हेल्थ वर्कर आकिब और इरफान घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की गई। हालांकि पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें