फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में 53 छात्र, तीन शिक्षक और एक कर्मी संक्रमित, सात स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर संभाग के विभिन्न स्कूलों के कम से कम 53 छात्र, तीन शिक्षक और एक कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों ने सात स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

संक्रमित पाए छात्रों में अनंतनाग के श्रीगुफवारा के सरकारी हाई स्कूल कट्सो के 14, कुलगाम के खुल्ल इलाके में नूरानी पब्लिक स्कूल के 37, दामल हंजीपोरा और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कलौसा बांदीपोरा का एक-एक छात्र शामिल है। इस बीच, स्कूल शिक्षा विभाग के तीन शिक्षकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी पॉजिटिव पाया गया है। जोनल शिक्षा अधिकारी अब्दुल रशीद ने कहा कि एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। बांदीपोरा के स्कूल तीन दिन बंद रहेंगे। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में अधिकारियों ने शिक्षकों और दो छात्रों के संक्रमित मिलने के बाद तीन स्कूलों को कम से कम 5 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें