फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन में दरार: कांग्रेस की नेकां से नहीं बनी बात, अब मतदान पर निगाहें, चार नंबर सीट पर ठुकराया प्रस्ताव

Mon, 13 Oct 2025 01:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

राज्यसभा चुनाव में सुरक्षित सीट न मिलने पर कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से दूरी बनाते हुए चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। प्रदेश अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने कहा कि एनसी ने जोखिम भरी चौथी सीट दी, जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन
श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रधान कर्रा व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव में सुरक्षित सीट को लेकर कांग्रेस की नेशनल कॉन्फ्रेंस से बात नहीं बनी। अब सभी की निगाहें मतदान पर होंगी। सुरक्षित सीट पर बात नहीं बनने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने प्रेसवार्ता कर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


कर्रा बोले, केंद्रीय नेतृत्व ने सुरक्षित सीट एक या दो नंबर में से कोई एक मांगी थी। नेकां ने जोखिम भरी चार नंबर सीट दी। इस बाबत प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ेगी।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय श्रीनगर में कोर कमेटी की लंबी बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब तारिक हामिद कर्रा ने कहा कि पूर्व में पार्टी के शीर्ष नेताओं और नेकां नेतृत्व के बीच राज्यसभा सीट को लेकर चर्चा में हुई थी। तय हुआ था कि कांग्रेस को सुरक्षित सीट दी जाएगी लेकिन नेकां ने पता नहीं किसके दबाव में सीट नहीं दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए रविवार को प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस चार नंबर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बडगाम और नगरोटा विधानसभा उपचुनाव के बारे में कहा कि एनसी से बातचीत के लिए सारे दरवाजे खुले हैं। जल्द ही इस पर भी फैसला लिया जाएगा। रविवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णय से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। 

विज्ञापन

सरकार की कार्यशैली से नाराज, गठबंधन खत्म करने की मांग
प्रदेश अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने बताया कि बैठक में गठबंधन सरकार के एक साल के कार्यकाल की भी समीक्षा की गई। अधिकतर सदस्यों ने विकास संबंधी कार्य, जन समस्याओं और प्रशासनिक अक्षमता पर नाराजगी जताई।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई सदस्यों एवं विधायकों का कहना था कि पार्टी को एनसी के साथ गठबंधन खत्म कर देना चाहिए। उनका कहना था कि नेकां ने वादाखिलाफी किया है। कर्रा ने बताया कि यह समीक्षा रिपोर्ट भी नेतृत्व को भेजी जाएगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस विधायक दल के नेता जीए मीर, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीरजादा सईद, मूला राम, चौधरी लाल सिंह, सभी छह विधायक और प्रदेश के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

कर्रा बोले-उमर से लेकर फारूक तक को लिखा पत्र
कर्रा ने कहा कि मैंने और कांग्रेस विधायक दल के नेता जीए मीर ने एक पत्र उमर को लिखा था। उन्होंने इसे नेकां प्रमुख डॉ. फारूक को भेजने के लिए कहा था। हमने उन्हें भी सुरक्षित सीट के लिए पत्र लिखा। उनकी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया, इसलिए हमने बिना इंतजार किए चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें