फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में फिर बढ़ी ठंड: श्रीनगर में रात का पारा माइनस 2.6°C तक गिरा, बारिश और बर्फबारी की संभावना

Sat, 27 Dec 2025 06:55 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू

सार

कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ गई है, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6°C और सोनमर्ग में माइनस 5.8°C दर्ज हुआ।
विज्ञापन
जोजिला दर्रे पर यातायात बाधित होने की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में शनिवार को न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री कम रहा। श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री था जो शनिवार को माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में फिर से ठंड बढ़ गई है। दिन के पारे में भी कमी आई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से बादल छाए रहने, सोमवार को हल्की बारिश और नए साल का आगाज बर्फबारी से होने ही संभावना है। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है।पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था।

विज्ञापन

जोजिला दर्रे पर यातायात बाधित होने की आशंका - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.8 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.8 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 0.9 डिग्री, पांपोर में माइनस 4.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.2 डिग्री, बडगाम में माइनस 2.7 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 3.6 डिग्री, बारामुला में माइनस 2.5 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 2.0 डिग्री, पुलवामा में माइनस 4.3 डिग्री, शाेपियां में माइनस 4.7 डिग्री, कुलगाम में माइनस 1.9 डिग्री, गांदरबल में माइनस 1.8 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 5.8 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 7.1 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 7.8 डिग्री, बनिहाल में 2.8 डिग्री, बटोत में 4.6 डिग्री, कटड़ा में 7.6 डिग्री, भद्रवाह में 0.2 डिग्री, कठुआ में 6.2 डिग्री, उधमपुर में 3.0 डिग्री, रामबन में 3.7 डिग्री, सांबा में 3.6 डिग्री, राजोरी में 1.6 डिग्री, किश्तवाड़ में 4.9 डिग्री, रियासी में 6.6 डिग्री, डोडा में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में माइनस 9.9 डिग्री, कारगिल में माइनस 9.2 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

30 दिसंबर से 1 जनवरी तक हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावनामौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग ऊंची जगहों पर हल्की बर्फबारी होगी। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक कुछ मैदानी जगहों पर हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना बन रही है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें