फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत: गांदरबल में फटा बादल, कारगिल में फ्लैश फ्लड का कहर; कई घर व खेती को नुकसान

Mon, 20 Jul 2026 11:30 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क,गांदरबल/कारगिल

सार

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सफापोरा में सोमवार को बादल फटने से जनजीवन प्रभावित हो गया, जबकि कारगिल में फ्लैश फ्लड ने कई घरों, खेतों और बाग-बगीचों को भारी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
गांदरबल और कारगिल में आए फ्लैश फ्लड से भारी तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। सोमवार को गांदरबल जिले के सफापोरा स्थित शेख मोहल्ला में बादल फटने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं कारगिल में आए फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कृषि भूमि और बाग-बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सफापोरा के शेख मोहल्ला में अचानक बादल फटने के बाद तेज बहाव के साथ पानी और मलबा रिहायशी इलाके में घुस गया। इससे स्थानीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवारों को जल्द राहत उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को शीघ्र बहाल करने की मांग की है।

उधर, कारगिल में फ्लैश फ्लड ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। बाढ़ के तेज बहाव से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए जबकि बड़ी मात्रा में कृषि भूमि, खेत और बाग-बगीचे प्रभावित हुए हैं। तेज पानी के बहाव में बड़ी संख्या में पेड़ भी उखड़कर बह गए, जिससे पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है।

कृषि पर निर्भर कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। फसलों और खेती योग्य जमीन को हुए नुकसान से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रभावित लोग अब अपने घरों और खेतों को दोबारा व्यवस्थित करने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन कर रही हैं। साथ ही, प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें