फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर आईबी से लेकर एलओसी तक कड़ी सुरक्षा, अलर्ट रहे जवान

Fri, 08 May 2026 11:16 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई जवान हाई अलर्ट पर रहे। नाइट विजन डिवाइस, हाई एंड ऑप्टिकल सिस्टम, बढ़ी गश्त और अतिरिक्त नाकों के जरिए राजोरी, पुंछ और गुरेज समेत संवेदनशील इलाकों में हर गतिविधि पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर श्रीनगर में वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर वीरवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक सुरक्षा कड़ी रही। सुरक्षाबलों के जवान अलर्ट पर रहे। शहरों तक की सुरक्षा मजबूत की गई।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा रहा। सेना के जवान सीमा पर नाइट-विजन डिवाइस व हाई एंड ऑप्टिकल सिस्टम जैसे अत्याधुनिक उपकरणों से कड़ी नजर रखे हुए हैं। एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

आवाजाही करने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है। अग्रिम क्षेत्रों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त चेकप्वाइंट (नाके) लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाए गए हैं ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। राजोरी और पुंछ जिलों में भी सुरक्षा घेरा काफी सख्त किया गया है। पुंछ के मुख्य बाजारों में सुरक्षाबलों की काफी तैनाती की गई है। जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा रही। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर समेत सभी संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के दिन और रात की गश्त बढ़ाई गई है। लिए सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

सुरक्षा चाक चौबंद, सीमावर्ती क्षेत्र खंगाले आर्मी स्कूल रहे बंद, आज और कल भी नहीं खुलेंगे
ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा होने पर कठुआ जिले में भी सुरक्षा चाक चौबंद रही। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर संपर्क मार्गों और नेशनल हाईवे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वीरवार को एहतियातन जिले में आर्मी स्कूलों को भी बंद रखा गया। शुक्रवार और शनिवार को ये स्कूल बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने हीरानगर से लेकर सन्याल से सटे ढोलका के सीमावर्ती इलाकों को खंगाला। बीते साल घुसपैठ कर आए आतंकी इसी इलाके में छिपे थे। रात के समय जिला पुलिस की ओर से विशेष नाकेबंदी की गई है। अंतराज्यीय नाकों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। खास तौर से सीमावर्ती इलाकों में आने जाने वाले लोगाें पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अन्य कई इलाकों में भी गहन तलाशी अभियान चलाए गए। 
विज्ञापन

पंजाब में धमाकों के बाद सांबा जिले में बढ़ाई सुरक्षा
जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार पंजाब में हाल ही में हुए धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नाके लगाए गए हैं। पुलिस ने भी तलाशी अभियान चलाए हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सीमा पर सीमा सुरक्षा बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर से जुड़े पुलों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाई गई है। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्धों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ मिलकर गश्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को जांचा।

देविका नदी में मोर्टार शेल बरामद
कौलपुर में वीरवार सुबह पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने देविका नदी से एक मोर्टार शेल बरामद किया। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर बम निरोधक दस्ते को बुलाया। दोपहर बाद शेल को निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें