फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cinema Hall in Kashmir: शोपियां में पहली बार बड़े पर्दे की दस्तक, पुलवामा में भी खुला सिनेमा हाल

Sun, 18 Sep 2022 03:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल की शुरुआत की गई है। यह मूवी स्क्रीनिंग और इंफोटेनमेंट का अच्छा साधन बनेगा।
विज्ञापन
Cinema Hall in Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। रविवार को दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां और पुलवामा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मल्टीपर्पज सिनेमा हाल का उद्घाटन किया। 1990 में बिगड़े हालातों के बीच कश्मीर में सिनेमा हाल बंद हो गए थे, लेकिन अब घाटी की तस्वीर बदल रही है।

विज्ञापन


इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल की शुरुआत की गई है। यह मूवी स्क्रीनिंग और इंफोटेनमेंट का अच्छा साधन बनेगा।

दशकों के बाद कश्मीर घाटी के लोग अपने क्षेत्र में बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का आनंद ले सकेंगे। इससे कारोबार, पर्यटन से जुड़े लोगों के साथ ही आमजन में खुशी है। उनका कहना है कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी सिनेमा का मजा लेने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर जम्मू नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

 

एक अन्य स्थानीय नागरिक ने कहा कि सिनेमा और कश्मीर का नाता पुराना है, लेकिन आतंक के चलते इस रिश्ते में कुछ दूरियां बढ़ गई थीं, जिन्हें अब धीरे-धीरे मिटाया जा रहा है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि यहां फिल्म शूटिंग के लिए उचित इंतजाम किए जाएं। इससे फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें