फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: कुपवाड़ा में जंगल से चीनी पिस्तौल, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ बरामद

Wed, 13 Aug 2025 11:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

चिनार कोर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, 'विशिष्ट सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा कुपवाड़ा के गुलगाम वन क्षेत्र के अलाचीज़ब क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक पिस्तौल, विस्फोटक, गोला-बारूद और ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
बरामद गोला-बारूद - फोटो : X @ChinarcorpsIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने बुधवार को जंगल से हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ बरामद किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा पुलिस और सेना की 162 टीए ने एक संयुक्त अभियान में अलाचीज़ब जंगल क्षेत्र से हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों का एक जखीरा बरामद किया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरामद किये गए सामान में एक 9 एमएम चीनी पिस्तौल, दो 9 एमएम पिस्तौल मैगजीन, पांच 9 एमएम पिस्तौल राउंड, तीन एके-47 मैगज़ीन, 260 एके-47 राउंड, चार यूबीजीएल ग्रेनेड, एक आईईडी/माइन, पांच मीटर माइन वायर, तीन हैंड ग्रेनेड (पाकिस्तानी निर्मित), एक पिट्ठू बैग और उर्दू में पाकिस्तानी पता लिखा एक हैंडबैग, दो डेटोनेटर, तार के साथ 30 माइन फ़्यूज, एक इलेक्ट्रिक मशीन (अज्ञात उपकरण) और दो बैटरी कनेक्टर, 16 ब्राउन शुगर के पैकेट शामिल हैं। सुरक्षाबलों का मानना है कि यह बरामदगी क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों और नार्को-आतंकवाद को रोकने के लिए चल रहे घुसपैठ-रोधी प्रयासों का हिस्सा है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि घाटी में सेना की कमान संभालने वाली चिनार कोर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, 'विशिष्ट सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा कुपवाड़ा के गुलगाम वन क्षेत्र के अलाचीज़ब क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक पिस्तौल, विस्फोटक, गोला-बारूद और ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद हुई। ऑपरेशन अभी भी जारी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें