फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सात विधायकों से की मुलाकात, विकास कार्यों की समीक्षा

Tue, 16 Jun 2026 07:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिविल सचिवालय में सात विधायकों से मुलाकात कर उनके क्षेत्रों की विकास संबंधी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने सभी मुद्दों के समयबद्ध समाधान का आश्वासन देते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिविल सचिवालय में कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके क्षेत्रों की समस्याएं, सुझाव और विकास से जुड़े मुद्दे सुने। मुख्यमंत्री से विधायक इफ्तिखार अहमद (राजोरी), रफीक अहमद नाइक (त्राल), जस्टिस (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी (पंपोर), जावेद रियाज बेदार (पट्टन), खुर्शीद अहमद शेख (लंगेट), अर्जुन सिंह राजू (रामबन) और गुलाम अहमद मीर (डूरू) ने मुलाकात की। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकास जरूरतें, जनकल्याण के मुद्दे और लोगों से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि उठाए गए सभी मुद्दों और समस्याओं की जांच कर समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें