फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल के मॉड्यूल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गांदरबल पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक मॉड्यूल के तीन सदस्यों के खिलाफ वीरवार को अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने 14 सितंबर 2020 को इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

चार्जशीट में पुलिस ने अर्शिद अहमद खान, बीहामा गांदरबल के माजिद रसूल राथर और बीहामा गांदरबल के मो आसिफ के खिलाफ पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार यह तीनों पाकिस्तान में बैठे आतंकी फयाज के संपर्क में आने के बाद जिले में उसके इशारों पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें