भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। दौरे के दौरान सीईसी घाटी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और मतदाताओं, चुनाव हितधारकों व फील्ड स्तर की चुनावी मशीनरी से संवाद करेंगे। शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू-कश्मीर संजीव वर्मा, डीसी बड़गाम अतहर आमिर और प्रशासन व निर्वाचन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सीईसी का गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा, मैं जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों के मतदाताओं से संवाद करूंगा।
#WATCH | Srinagar, Jammu and Kashmir: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar says, "We will be interacting with voters across the beautiful valleys of Jammu and Kashmir, and specifically with the Booth Level Officers in Budgam, who serve as the cornerstone of the Election… pic.twitter.com/7CIhHJK0Hf
— ANI (@ANI) June 28, 2026
खासतौर पर बड़गाम जिले के जमीनी स्तर के बूथ लेवल अधिकारियों से जुड़ाव मजबूत करने पर फोकस रहेगा, जो चुनाव आयोग की आधारशिला हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सोमवार सुबह बड़गाम जिले के मतदाताओं, बीएलओ और अन्य हितधारकों के साथ संवाद करेंगे। दौरे का उद्देश्य जमीनी स्तर पर चल रही चुनावी पहलों की समीक्षा करना भी है। यह दौरा भारत निर्वाचन आयोग के मतदाताओं और चुनाव हितधारकों के साथ जुड़ाव मजबूत करने, फील्ड स्तर की तैयारी बढ़ाने और लोकतांत्रिक भागीदारी व जागरूकता को बढ़ावा देने के लगातार प्रयासों का हिस्सा है।
आम लोगों के साथ जुड़ाव को मजबूत करेगा दौरा
प्रदेश में अमरनाथ यात्रा के बाद पंचायत चुनाव की चर्चाओं के बीच भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं। वे तीन दिवसीय दौरे पर दोनों संभाग के मतदाताओं से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर धरातल पर चल रहे कार्याें की समीक्षा भी करेंगे। उनका खास ध्यान जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने पर है। इस दौरान प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य वोटरों, चुनाव से जुड़े लोगों और जमीनी स्तर पर काम करने वाली चुनाव मशीनरी से जुड़ना होगा। साथ ही, वे जमीनी स्तर पर चल रही चुनावी पहलों की समीक्षा भी करेंगे।