फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ceasefire Violation : पाकिस्तान ने नौगाम में तोड़ा संघर्ष विराम, लीपा घाटी में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी

Sun, 21 Sep 2025 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम को नौगाम सेक्टर के लीपा घाटी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम को नौगाम सेक्टर के लीपा घाटी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार को पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई है। आरएसपुरा सेक्टर के जजोवाल गांव के पास भारतीय क्षेत्र में ड्रोन घुसने की सूचना मिलने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तुरंत हरकत में आए और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को शाम करीब सात बजे भारतीय सीमा में उड़ते हुए देखा गया। इसके बाद बॉर्डर आउटपोस्ट चकरोई और जुगनूचक के अधीन आने वाले इलाकों में बीएसएफ की टीमें सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। इसी बीच, सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला प्रशासन ने ड्रोन, यूएवी और अन्य हवाई उपकरणों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 सितंबर को भी बीएसएफ ने सीमा पार से संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद बुधवार बॉर्डर आउटपोस्ट क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था। उस दौरान जवानों को बाड़ के पास से एके-47 राइफल और एक मैगजीन बरामद हुई थी।

उधमपुर में मुठभेड़ दूसरे दिन भी रही जारी, घायल लांस दफादार बलिदान
दुर्गम इलाके डुडु-बसंतगढ़ क्षेत्र के सेओज धार वन क्षेत्र में आतंकियों के साथ चल रही भीषण मुठभेड़ में सेना के लांस दफादार बलदेव चंद शनिवार को बलिदान हो गए। बलदेव चंद शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें फौरन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घेराबंदी कर रखी है। खुफिया जानकारी के अनुसार, इलाके में दो से तीन पाकिस्तानी आतंकवादी फंसे हो सकते हैं।

मुठभेड़ शुक्रवार रात करीब 8 बजे तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) संयुक्त टीम व्यापक तलाशी अभियान में लगी थी। डुडु-बसंतगढ़ क्षेत्र के सेओज धार वन क्षेत्र में आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें बलदेव चंद घायल हो गए थे। बलदेव चंद 4 राष्ट्रीय राइफल्स में लांस दफादार के रूप में तैनात थे। बलिदानी के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया।

आतंकी बचकर भाग न निकलें इसलिए सुरक्षाबलों ने रात से ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। इस बीच अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेज दिए गए हैं, जबकि हवाई निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात किए गए हैं। उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से ड्रोन और खोजी कुत्तों के साथ आतंकियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें