शहर में रविवार को सीबीएसई यूजीसी नेट व यूटीईटी परीक्षा आयोजित होगी। नेट परीक्षा में 1284 व यूटीईटी परीक्षा में 1922 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूटीईटी परीक्षा के सेक्टर मजिस्ट्रेट एमएल आर्य ने बताया कि यूटीईटी प्रथम की परीक्षा जीआईसी श्रीनगर में आयोजित होगी, जिसमें 328 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि यूटीईटी द्वितीय परीक्षा में 1594 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूटीईटी द्वितीय के लिए कान्वेंट स्कूल, जीआईसी श्रीनगर, विद्यामंदिर श्रीनगर, विद्यामंदिर श्रीकोट परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं यूजीसी नेट परीक्षा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा शहर संयोजक डा. रेखा उनियाल ने बताया कि श्री गुरुरामराय स्कूल परीक्षा केंद्र में 480, जीजीआईसी श्रीनगर परीक्षा केंद्र में 360 और रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास परीक्षा केंद्र पर 444 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा प्रात: साढ़े नौ से दोपहर साढ़े बारह और अपराह्न दो से साढ़े चार बजे तक दो पाली में आयोजित की जाएगी।