फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: करनाह में सेना और प्रशासन ने लगाया कैंसर स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
कुपवाड़ा में सेना और प्रशासन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर। स्रोत सेना
विज्ञापन
कुपवाड़ा। सेना और जिला प्रशासन कुपवाड़ा ने रविवार को सब जिला अस्पताल करनाह में क्वालिटी हेल्थकेयर हॉस्पिटल के सहयोग से कैंसर स्क्रीनिंग एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए चार विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टरों की टीम ने 20 से अधिक मरीजों की जांच की। साथ ही कैंसर का उपचार करा रहे मरीजों का परीक्षण और परामर्श भी किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कैंप को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया और करनाह क्षेत्र के 300 से अधिक लोगों ने इस विशेष स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। कैंसर जांच के अलावा स्त्री रोग, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग तथा ऑडियोमेट्री से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श और उपचार भी उपलब्ध कराया गया।
स्थानीय लोगों ने सेना, जिला प्रशासन और आयोजन से जुड़े सभी संस्थानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गंभीर और जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को राहत और नई उम्मीद मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें