फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला का आरोप: बीजेपी एनसी विधायकों को तोड़कर सरकार गिराने की कर रही कोशिश, 20-30 करोड़ के ऑफर का दावा

Sat, 11 Jul 2026 02:43 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस में फूट डालकर उनकी सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाया और विधायकों को पैसे व पद का लालच देने का दावा किया। उमर ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक किसी भी लालच में नहीं आएंगे और राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए लोकतांत्रिक रास्ता ही अपनाना होगा।
विज्ञापन
दादी अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पैसे और पद का लालच देकर उनके विधायकों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजरतबल में अपनी दादी अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को तोड़ने की कोशिशें लगातार जारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पैसों और मंत्री पद का लालच काम नहीं आया तो अब विधायकों को राज्य का दर्जा बहाल करने का भरोसा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जम्मू क्षेत्र के नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक ने उन्हें बताया कि पार्टी बदलने के लिए उन्हें 20 से 30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव दिया गया था।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे और किसी भी कीमत पर खुद को नहीं बेचेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता जनता और ईश्वर के प्रति जवाबदेह हैं।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सत्ता हासिल करने के लिए पीछे के रास्ते से प्रवेश नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता ने जिसे जहां रखा है, उसे वहीं रहना होगा और लोकतांत्रिक तरीके से ही सत्ता में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें