फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में शुरू हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
देवप्रयाग में आयोजित भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
तीर्थनगरी में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया। रविवार को बदरी केदार धर्मशाला में आयोजित शिविर के मुख्य वक्ता जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष रमोला ने सभी कार्यकर्ताओं से आत्म निर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर होना आज प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। दूसरे सत्र के वक्ता पेयजल राज्य मंत्री रिपुदमन ने कहा की भाजपा देश में भ्रष्टाचार मिटाने व समानता के लिए और कड़े कानून लाने का विचार कर रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, महिला नेत्री कविता पंचपुरी, विजय ध्यानी, अशोक तिवारी, मोहित कोटियाल, अतुल कोटियाल, रेखा भट्ट, कविता, सुरेश मिश्रा, विजय भट्ट, चंदाप्रसाद, मुकेश भट्ट, अर्जुन सिह, वीरपाल, चंद्र भूषण, मकान सिह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें