श्रीनगर ऑचल डेयरी परिसर में मॉडल डेयरी का शिलान्यास करते राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत व पौडी विध?
- फोटो : SHRINAGAR
गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (आंचल डेयरी) में उत्तराखंड के पहले मॉडल डेयरी फार्म का भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन करने के बाद मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने दुग्ध समितियों को दुग्ध किट और प्रोत्साहन राशि के रूप में 500 से 1000 तक के चेक दिए। मंत्री धन सिंह ने आंचल डेयरी में रंग-रोगन की मरम्मत के लिए जरूरत के मुताबिक धनराशि देने की घोषणा भी की।
शनिवार को मंत्री धन सिंह और विधायक कोली ने धोबीघाट स्थित आंचल डेयरी की खाली जमीन पर 92 लाख की लागत से बनने वाले मॉडल डेयरी फार्म का भूमि पूजन किया। मंत्री धन सिंह ने कहा कि यह फार्म पशुपालकों के प्रशिक्षण के काम भी आएगा। पशुपालकों को डेयरी लगाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही दूध बेचने पर पशुपालक को उत्पाद की कीमत पर प्रति किलोग्राम 4 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। बदरी गाय का दूध दुग्ध संघ साढ़े सात सौ से 900 रुपये किलो में खरीदेगा। विधायक मुकेश कोली ने कहा कि अब पहाड़ के पशुपालकों को दुधारू पशु खरीदने के लिए मैदानी जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह नेगी, दर्जाधारी राज्यमंत्री मातबर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, डेयरी विकास विभाग के निदेशक जीवन सिंह नागन्याल, संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा और आंचल डेयरी के प्रधान प्रबंधक चौधरी हरि सिंह आदि मौजूद थे।