फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उड़ी के गारकोट में टाटा सूमो सड़क से फिसली, आठ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उड़ी। बारामुला जिले के उड़ी में गारकोट क्षेत्र में शुक्रवार को एक टाटा सूमो सड़क से फिसल गई। इस हादसे में वाहन में सवार आठ यात्री घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि जेके05-7331 नंबर की सूमो उड़ी से कलेर की ओर जा रही थी।
उन्होंने बताया कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन फिसल कर सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर चला गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने तीन घायलों को सिर पर चोटें आने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन करवाने के लिए जीएमसी बारामुला भेज दिया। अन्य पांच घायलों का इलाज उप जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल लोगों की पहचान इफ्तिखार अहमद नाइक, गुलजार अहमद नाइक, सजाद अहमद नाइक, सादिक अहमद, मुबीना बानो, गुलाम नबी नाइक, मंजूर अहमद नाइक, मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है। ब्लॉक मेडिकल आफिसर उड़ी डॉ1 बलविंद्रर सिंह ने बताया कि सभी घायल स्थिर है और तीन घायलों को सिर पर चोटें आई है। उन्हें सिटी स्कैन के लिए जीएमसी बारामुला भेजा गया है। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें