श्रीनगर/बारामुला। बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में कुछ दिनों पहले युवकों द्वारा एलओसी पार कर पीओके में दाखिल होने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम किया था। उस मामले में पुलिस ने वीरवार को एक और गाइड को गिरफ्तार किया है।
यह घटना 2 जुलाई की है जब उड़ी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था इसमें गौहालन का रहने वाला एक गाइड परवेज अहमद हजाम भी शामिल था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान परवेज ने इस सब में एक अन्य गाइड के शामिल होने की बात का खुलासा किया। उसके खुलासे के बाद पुलिस ने उसे भी धर दबोचा और उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गाइड की शिनाख्त दुदरन बोनियार के मो मज्लून शेख केतौर पर बताई गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।