फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में बिना एनओसी के चल रहे मैकडम प्लांट को लेकर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गंटामुला और माहोर के स्थानीय निवासियों में मैकडम प्लांट और बिना एनओसी चल रहे क्रशर को लेकर रोष है। लोगों ने प्रशासन से इन्हे बंद करने की गुहार लगाई है।
इलाके के लोगों का कहना है कि एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किए जाने के लिए यह दोनों प्लांट लगाए गए हैं जिससे इलाके में पर्यावरण के साथ साथ स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इन्हे जल्द बंद करवाने की अपील की है। गंटामुला के एक स्थानीय निवासी मोहम्मद याकूब ने बताया कि पिछले कुछ समय से इलाके में एक मैकडम प्लांट एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से स्थापित किया गया है जिसके संचालन के दौरान जहरीला धुआं भारी मात्रा में निकलता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोगों की सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों को जिन्हे सांस लेने की दिक्कत और अन्य बीमारियां हो रही है। इतना ही नहीं हरा भरा पर्यावरण भी इस काले दुआएं के चलते प्रभावित हो रहा है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द इनको बंद किया जाए।
एक अन्य स्थानीय अब्दुल रजाक ने कहा कि सुबह और शाम के समय इलाके में जहरीले दुआएं के कारण पूरा पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है। उन्होंने कहा कि इससे कई गांव प्रभावित हो रहे हैं जिनमें पेहलीपोरा, नौशेरा और आसपास के अन्य कई इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यह बात सही है। बारामुला-उड़ी सड़क चौड़ीकरण के लिए एक निजी कंपनी द्वारा गंटामुला की पोशवान कॉलोनी में मैकडम प्लांट और मोहरा में क्रशर स्थापित किया गया। उन्होंने हमसे सहमति मांगी जिसके चलते हमने अपनी रिपोर्ट बनाई और इसे केंद्रीय कार्यालय जम्मू भेज दिया। उन्होंने मामले की समीक्षा की और रिपोर्ट वापस भेज दी जिसमें पाया गया कि कंपनी मानदंडों को पूरा नहीं कर रही थी। हमने क्लोजर रिपोर्ट बनाई। कार्यान्वयन के लिए डीसी को इसकी एक कॉपी भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें